Sunday, 18 December 2016

रबी फसलों का बुवाई रकबा 519 लाख हेक्टेयर से अधिक

कृषि मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार राज्यों से मिली प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक, 16 दिसंबर, 2016 को रबी फसलों का कुल बुवाई रकबा 519.27 लाख हेक्टेयर आंका गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह रकबा 490.48 लाख हेक्टेयर रहा था।

           

कृषि मंत्रालय ने यह जानकारी दी गई है कि गेहूं की बुवाई 256.19 लाख हेक्टेयर में, चावल 8.44 हेक्टेयर में, दलहन 131.80 लाख हेक्टेयर में, मोटे अनाज 48.53 लाख हेक्टेयर में और तिलहन की बुवाई 74.31 लाख हेक्टेयर में हुई है।

            इस साल अब तक हुई बुवाई का रकबा और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुवाई के रकबे का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-

 लाख हेक्‍टेयर

फसल
2016-17 में बुवाई रकबा
2015-16 में बुवाई रकबा
गेहूं
256.19
239.45
चावल
8.44
11.94
दालें
131.80
117.06
मोटे अनाज
48.53
52.51
तिलहन
74.31
69.53
कुल
519.27
490.48

No comments:

Post a Comment