Monday 26 December 2016

वर्ष 2016 के नोबेल पुरस्कार -

वर्ष 2016 के नोबेल पुरस्कार 

अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1895 में नोबल पुरस्कार की स्थापना की थी। आरंभ में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार इसमें शामिल नहीं था। स्वीडन के सेंट्रल बैंक ने 1968 में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा की थी। नोबल पुरस्कार विजेता को 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (लगभग छह करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं।
नोबेल फाउंडेशन ने अक्टूबर 2016  में वर्ष 2016 के लिए विभिन्न श्रेणियों में नोबल पुरस्कारों की घोषणा की। सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में सम्मानित किया गया।

वर्ष 2016 के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए नोबेल पुरस्कार -

1. भौतिकी का नोबल पुरस्कार

पदार्थ और द्रव्य अवस्थाओं पर शोध हेतु डेविड थोलुज, डेंकन हेल्डन और माइकल कोस्टरलिट्ज को वर्ष 2016 के भौतिकी नोबल पुरस्कार हेतु चयन किया गया। डेविड जे थोलुज, यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में , एफ डंकन एम हेल्डन प्रिन्सटन यूनिवर्सिटी, अमेरिका में एवं जे माइकल कोस्टरलिट्ज ब्राउन यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर हैं। यह तीनों संयुक्त रूप से 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर का पुरस्कार साझा करेंगे।
सभी तीनों विजेताओं ने भौतिकी में खोज हेतु टोपोलॉजिकल अवधारणाओं का प्रयोग किया। इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज तत्वों की डिजाइनिंग की अवस्था से सम्बंधित है। 1970 के शुरूआती वर्षों में माइकल कोस्टरलिट्ज एवं डेविड थोलुज ने इस अवधारणा को बदला कि सुपरकंडक्टिविटी पतली परतों में नहीं पाई जाती। यदि उनकी खोज सफल रही तो भविष्य में वर्तमान से भी छोटे कंप्यूटर और फोन बनाये जा सकेंगे।

2. रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार

फ्रांस के जीन पियरे शावेज, ब्रिटेन के जे फ्रेजर स्टोडार्ट एवं नीदरलैंड के बर्नार्ड फेरिंगा को इस वर्ष का रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया। तीनों वैज्ञानिकों को आणविक मशीनों के अविष्कार तथा नैनो तकनीकी को नए स्तर पर ले जाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। यह तीनों वैज्ञानिक संयुक्त रूप से 9.33 लाख डॉलर (लगभग 6.21 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि साझा करेंगे।
तीनों वैज्ञानिकों ने नियंत्रणीय गति के साथ अणुओं का विकास करने में सफलता प्राप्त की जो उर्जा संचार होने के लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम है। वैज्ञानिकों की इस खोज के कारण साधारण मशीन से कई गुना छोटी आणविक मशीन बनाने की दिशा में प्रयोग किये गये।  इन आणविक मशीनों द्वारा सेंसर, उर्जा भंडारण तथा उर्जा आकार को नई दिशा मिल सकेगी।

3. साहित्य का नोबेल पुरस्कांर

अमेरिका के कवि और गायक बॉब डिलेन को साहित्य  के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्वीडन  की नोबेल अकादमी के अनुसार अमेरिकी गीतों की परंपरा में कविता के नए भावों को रचने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

4. नोबेल शांति पुरस्कार

2016 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस को चुना गया। उन्हें अपने देश में 50 साल से चल रहे गृह युद्ध को खत्म करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस और फार्क नेता करीब चार साल से जारी वार्ताओं के दौर के बाद समझौते तक पहुंचे थे।

5. चिकित्सा का नोबल पुरस्कार

2016 के चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से जापान के 71 वर्षीय वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी को सम्मानित  किया गया। इन्होंने नष्ट कोशिकाओं के पुनर्निर्माण पर सफलता प्राप्त की। इस प्रक्रिया द्वारा संक्रमण, ट्यूमर, कैंसर, पार्किंसंस, मधुमेह जैसे रोगों के लिए दवाईयाँ बनाई जा सकती हैं।

6. अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार

ब्रिटिश मूल के अर्थशास्त्री ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेंग्ट हॉमस्ट्रॉम के नामों की वर्ष 2016 के लिए अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कारों के लिए घोषणा की गयी। दोनों अर्थशास्त्रियों को अनुंबध से मिलने वाली मदद से जुड़ा सिद्धांत देने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वीडन की नोबल रॉयल अकादमी अनुसार वास्तविक जीवन से जुड़े अनुबंधों और संस्थानों को समझने और साथ ही अनुबंधों को बनाने में होने वाली संभावित चूकों पर किए गया उनका कार्य महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें इस पुरस्कार हेतु चुना गया।

No comments:

Post a Comment