Monday 26 December 2016

Current Affairs Quiz - 1

1. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (C.J.I.) के लिए हाल ही में किस नाम को मंजूरी दे दी है?
उत्तर- सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस जगदीश सिंह खेहर
2. टाटा स्टील का नया चेयरमैन हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- ओपी भट्ट को
3. हाल ही में 86 वर्ष की उम्र में कर्नाटक के किस मशहूर संगीतकार का निधन हो गया?
उत्तर- एम. बालामुरलीकृष्ण
4. रॉक एंड रोल, हॉल ऑफ फेम व आर्डर ऑफ कनाड़ा जैसे कई पुरस्कार जीतने वाले अमेरिका के किस मशहूर गीतकार का हाल ही में 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
उत्तर- लियोनार्ड कोहेन
5. हाल ही में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (S.G.P.C.) के 41 वें प्रधान के रूप में किन्हें चुना गया है?
उत्तर- किरपाल सिंह बडूंगर को
6. खुले में शौच से मुक्त होने वाला देश का तीसरा राज्य कौनसा है?
उत्तर- केरल
7. माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली जापानी महिला जिनका हाल ही में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया-
उत्तर- जुंको ताबेई
8. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (U.A.E.) में किस वरिष्ठ राजनयिक को भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर- नवदीप सिंह सूरी को
9. राजस्थान में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे किस व्यक्ति को लंदन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (U.C.L.) का स्टूडेंट एकेडमिक रिप्रजेंटेटिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर- सुमित भगासरा को
10. हाल ही में दुनिया के छठे सबसे दुर्गम पर्वत 'चो ओयू' को फतह करने वाले सबसे युवा भारतीय कौन है?
उत्तर- अर्जुन बाजपेयी
11. हाल ही में भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक एस.बी.आई. ने किस देश में अपनी नई शाखा खोली है?
उत्तर- म्यांमार
12. हाल ही में विदेश मंत्रालय ने किस वरिष्ठ आई.एफ.एस. अधिकारी को लंदन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है?
उत्तर- यशवर्धन सिन्हा को
13.  देश में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया कौनसा एक नया प्रोग्राम चला रही है जिसके तहत देश में कोच, स्कूल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों के स्किल्स में विकास किया जाएगा?
उत्तर- शटल टाइम इंडिया
14. हाल ही में जीएसटी काउंसिल की बैठक के अनुसार कितने लाख रुपए तक का सालाना कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू नही होगा?
उत्तर- 20 लाख रुपए तक
15. हाल ही में भारत और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में लंबी दूरी तक मार करने वाली किस मिसाइल का चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया गया?
उत्तर- बराक - 8 का
16. फोर्ब्स पत्रिका ने हाल ही में टीवी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली  टॉप- 10 अभिनेत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत की किस अभिनेत्री को 8 वे स्थान पर शामिल किया गया है?  
उत्तर- प्रियंका चोपड़ा
17. फोर्ब्स पत्रिका ने हाल ही में टीवी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप- 10 अभिनेत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में किस अभिनेत्री को पहले स्थान पर शामिल किया गया है?
उत्तर- सोफिया वरगेरा
18. जर्मनी की किस महिला खिलाड़ी ने हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का फाइनल और अपने करियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता?
उत्तर- एंजेलिक केर्बर
19. राजस्थान में दिसम्बर से 12 शहरों में लागू होने वाली किस योजना के तहत 5 रुपए में 250 ग्राम नाश्ता और 8 रुपए में 350 ग्राम लंच-डिनर दिया जाएगा?
उत्तर- अन्नपूर्णा रसोई योजना
20. देश का सर्वोच्च साहित्य सम्मान (52 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार -2016) किस मशहूर बांग्ला कवि को दिए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर- कवि शंख घोष को
21. केंद्र सरकार ने राजस्थान में अगले मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर- जयपुर रेल मेट्रो कॉर्पोरेशन के सीएमडी आईएएस अधिकारी अशिवनी भगत को
21. केंद्र सरकार किसानों और व्यवसाइयों के लिए जानवरों के सीमन और भ्रूण खरीदने और बेचने के लिए हाल ही में कौनसा एक नया वेबपोर्टल लांच किया है?
उत्तर- www.epashuhaat.gov.in
22. भारत सरकार द्वारा मार्च 2016 तक के इंटरनेट उपभोक्ताओं के हाल ही में जारी आंकड़ो के अनुसार कौनसा राज्य 2 करोड़ 90 लाख 47 हजार उपभोक्ताओं के साथ इन्टरनेट उपभोक्ताओं के मामले में देश में नंबर 1 पर रहा है?
उत्तर- महाराष्ट्र
23. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत के पहले जज डॉ नागेंद्र सिंह की स्मृति में दिया जाने वाला पुरस्कार "डॉ नागेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार" से हाल ही में किसको सम्मानित किया गया?
उत्तर- आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी को
24. किस देश की महिला हॉकी टीम ने पहली बार एशियन चैंपियंस हॉकी टूर्नामेंट का खिताब हाल ही में जीता?
उत्तर- भारत
25. बेल्जियम को फाइनल में हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप-2016 का खिताब किस देश की टीम ने जीता?
उत्तर- भारत
26. देश की किस सबसे बड़ी जंगल सफारी का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में किया गया?
उत्तर- नंदन वन
27. हाल ही में टाटा ग्रुप के चैयरमेन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री के बाद टाटा ग्रुप के नए अंतरिम चैयरमेन कौन बने?
उत्तर- रतन टाटा
28. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित ''वाटर फास्ट अटैक क्राफ्ट'' की किस श्रेणी के युद्धपोत को अगस्तट-2016 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है?
उत्तर- आईएनएस तिहायु को
29. वर्ष 2016 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किस मशहूर अमेरिकी गीतकार को दिया गया?
उत्तर- बॉब डीलन को
30. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में चिकित्सा उपकरणों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में किस परियोजना को मंजूरी दे दी है?
उत्तर- मेडिपार्क परियोजना
31. ईरान को हराकर कौनसा देश हाल ही में 8 वीं बार कब्बडी विश्व कप विजेता बना?
उत्तर- भारत
32. सोशल मिडिया कंपनी फेसबुक ने कौनसा एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके द्वारा फेसबुक यूजर्स एक-दूसरे से उत्पादों की खरीद-फरोख्त कर सकेंगे?
उत्तर- मार्केटप्लेस
33. अंडर 18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में बांग्लादेश को 5-4 से हराकर हाल ही में कौनसा देश चैंपियन बना?
उत्तर- भारत
34. किस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री को हाल ही में यूनिसेफ की वैश्विक सदभावना दूत बनाया गया है?
उत्तर- प्रियंका चोपड़ा को
35. विश्व बैडमिंटन रैंकिंग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की कौनसी बैडमिंटन महिला खिलाड़ी हाल ही में टॉप 10 में शामिल हुई है?
उत्तर- पीवी सिंधु
36. किस भारतवंशी अमेरिकी महिला को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत बनाया गया?
उत्तर- निक्की हेली
37. 'कवच' प्रणाली से लैस देश के कौनसे पहले जंगी विध्वंसक युद्धपोत को जल्द ही नौसेना में शामिल किया जाएगा?
उत्तर- आईएनएस चेन्नई
38. केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति, ट्रांसफर व पोस्टिंग की जानकारी के लिए कौनसा एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है?
उत्तर- एम्पलाई ऑनलाइन एप
39. चिकित्सकों की अंतरराष्ट्रीय शीर्ष आचार संस्था 'वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन' (डब्ल्यूएमए) का अध्यक्ष किस भारतीय चिकित्सक को नियुक्त किया?
उत्तर- डॉ. केतन देसाई को
40. भारत के किस पर्यावरणविद को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ समिति में चुना गया?
उत्तर- राजेंद्र शेंडे
41. फोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी अमीरों की संपत्ति की अन्य देशों की जीडीपी से तुलना की सूची के अनुसार में भारत की किस मशहूर हस्ती की संपत्ति 86 देशों की जीडीपी से ज्यादा है?
उत्तर- मुकेश अंबानी
42. अंतरिक्ष की खोज करने वाली भारतीय संस्था इसरो ने कृषि क्षेत्र में उपयोगी किस नए रिमोट सेसिंग उपग्रह का हाल ही में सफल परीक्षण किया?
उत्तर- रिसोर्स सैट - 2ए
43. किस पहले भारतीय को वैकल्पिक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए न्यूयॉर्क में रॉलेक्स अवॉर्ड फॉर इंटरप्राइजेज 2016 से पुरस्कृत किया गया, 2009 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'थ्री इडिएट्स' में आमिर खान का किरदार 'फुसूंख वांगडू' जिनसे प्रेरित था?
उत्तर- सोनम वांगचुक को
44. कोचिंग संस्थाओं पर निर्भरता कम करने के लिए आईआईटी के प्रोफेसर किसके जरिए इंजीनियरिंग उम्मीदवारों छात्रों को कोचिंग पढ़ाएंगे?
उत्तर- डीटीएच चैनलों के जरिए
45. मणिपुर की आयरन लेडी के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला ने कौनसी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की?
उत्तर- प्रजा - (पीपल्स रीसजेरन्स एंड जस्टिस एलायन्स)
46. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किसे अपना नया महासचिव नियुक्त किया है?
उत्तर- पुर्तगाल के पूर्व पीएम एंटोनियो गुतेरेस को
47. पद्म विभूषण से सम्मानित किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का हाल ही में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
उत्तर- प्रोफेसर एम जी के मेनन
48. भारतीय मूल के किस अमेरिकी व्यक्ति को हाल ही में केलिफोर्निया राज्य के साउथ सैन फ्रांसिस्को शहर का नया मेयर चुना गया ?
उत्तर- प्रदीप गुप्ता को
49. नर्सिंग रिफॉर्म्स से जुड़ी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत नर्सो की उपलब्धता के मामले में दुनिया में कौनसे स्थान पर है?
उत्तर- 75 वें स्थान पर
50. वर्ष 2016-17 के लिए भारतीय चिकित्सा संघ (I.M.A.) का राष्ट्रीय अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर- डॉ. के. के. अग्रवाल को

No comments:

Post a Comment