मार्च 2017 में आइसगोव 2017 की मेज़बानी करेगा भारत
भारत सरकार (इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा
एनईजीडी के माध्यम से) यूनेस्को तथा संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की इकाई
के साथ मिलकर नीति संचालित इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस पर मार्च, 2017 में नई
दिल्ली में आइसगोव के 10वें संस्करण का आयोजन करेगी।
आइसगोव उन तकनीक के नए रूपों, मानदंडों तथा तकनीकी नीवों पर ध्यान देता है, जो सरकार तथा नागरिकों के बीच के संबंधों, व्यापारों, नागरिक समाज तथा सरकार के अन्य अंगों को नया रूप प्रदान करते हैं। इसका उद्देश्य सार्वजनिक प्रशासन तथा नीतियों एवं विकास कार्यों में अपने योगदान को सुधारना है।
इन क्रॉन्फ्रेंसों में आमतौर पर 30-50 देशों और अर्थव्यवस्थाओं से आए लोगों की उपस्थिति देखी जाती है, जिनमें लेखक, समीक्षक, समिति सदस्य या संबंधित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इसमें होने वाली वैश्विक भागीदारी में विकसित, विकासशील एवं बदलाव से गुज़र रहे देशों के साथ ही सरकारों, शिक्षा जगत, उद्योग जगत, एनजीओ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। अब तक आइसगोव के नौ संस्करणों का आयोजन अफ्रीका, पूर्वी एशिया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका में हो चुका है। सरकारों और उनके मंत्रालयों/विभागों ने लगातार इसे मार्गदर्शन प्रदान किया है।

परंपरागत रूप से शैक्षणिक, क्षमता निर्माण तथा नेटवर्क निर्माण से संबंधित
महत्वूर्ण व्याख्यान, पैनल की चर्चाएं, पेपर ट्रैक (जिसमें ट्यूटोरियल,
कागजी सत्र तथा कार्यशालाएं शामिल हैं), विषयगत सत्र, आमंत्रित सत्र,
पोस्टरों का प्रदर्शन तथा शोधकर्ताओं की औपचारिक बातचीत से संबंधित समृद्ध
कार्यक्रम आइसगोव के आयोजनों की विशेषता रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों के
लिए पूरी दुनिया के शोधकर्ताओं तथा विशेषज्ञों को आमंत्रित या प्रस्तुत
किया जाता है।
आइसगोव श्रृंखला के उद्देश्य हमारे प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया की सहभागितापूर्ण तथा समावेशी विशेषताओं एवं मंतव्यों से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। डिजिटल इंडिया ने देश में सर्वोच्च स्तरीय नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में इलैक्ट्रोनिक कनेक्टिविटी के लिए आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देकर, ई-सेवाओं तक तत्काल पहुंच को संभव बनाकर तथा नागरिकों को डिजिटल तौर पर सशक्त बनाकर ई-गवर्नेंस पर कई गुणा अधिक ध्यान केंद्रित किया है।
7-9 मार्च, 2017 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आइसगोव 2017 के लिए अम्ब्रेला थीम है: “ज्ञान आधारित समाज का निर्माण – डिजिटल सरकार से लेकर डिजिटल सशक्तिकरण तक”; और इसमें निम्नलिखित 12 विषयगत पंक्तियों को शामिल करने का प्रस्ताव है:

विषयगत पंक्ति | पत्रों के लिए सुझाए गए विषयों की सूची | |
---|---|---|
1 | डिजिटलीकरण | http://www.icegov.org/track/one/ |
2 | परिवर्तन | http://www.icegov.org/track/two/ |
3 | सहभागिता | http://www.icegov.org/track/three/ |
4 | संदर्भीकरण | http://www.icegov.org/track/four/ |
5 | सूचना नैतिकताएं | http://www.icegov.org/track/five/ |
6 | खुली सरकार | http://www.icegov.org/track/six/ |
7 | डिजिटल नागरिकता | http://www.icegov.org/track/seven/ |
8 | डिजिटल संस्कृति एवं समावेशन | http://www.icegov.org/track/eight/ |
9 | डिजिटल स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा | http://www.icegov.org/track/nine/ |
10 | स्मार्ट सिटी, गांव और क्षेत्र | http://www.icegov.org/track/ten/ |
11 | नीति, अनुसंधान तथा नवाचार | http://www.icegov.org/track/eleven/ |
12 | अंधकारमय पक्ष | http://www.icegov.org/track/twelve/ |
13 | नए मुद्दे | http://www.icegov.org/track/thirteen/ |
डॉक्टरल कॉलोकियम | http://www.icegov.org/doctoral_colloquium/day-4/ | |
पोस्टर | http://www.icegov.org/track/poster-exhibition/ |
इन पत्रों को आमंत्रित करने के लिए प्रथम सूचना जारी हो चुकी है और अब कॉन्फ्रेंस में पत्रों को स्वीकार किया जा रहा है!
कृपया अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर जाएं - www.icegov.org या नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन (एनईजीडी) में दीपिंदर या गीतांजलि से इस ई-मेल पते पर संपर्क करें: icegov@digitalindia.gov.in
No comments:
Post a Comment