Saturday 24 December 2016

किन-किन हस्तियों को 2016 में मिले प्रख्यात पुरस्कार

वर्ष 2016 में देश और विदेश में भारत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। 2016 के कुछ प्रमुख सम्मानों पर आइए नजर डालते है।

वर्ष 2016 के नोबेल पुरस्कार 

अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1895 में नोबल पुरस्कार की स्थापना की थी। आरंभ में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार इसमें शामिल नहीं था। स्वीडन के सेंट्रल बैंक ने 1968 में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा की थी। नोबल पुरस्कार विजेता को 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (लगभग छह करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं।
नोबेल फाउंडेशन ने अक्टूबर 2016  में वर्ष 2016 के लिए विभिन्न श्रेणियों में नोबल पुरस्कारों की घोषणा की। सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में सम्मानित किया गया।

वर्ष 2016 के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए नोबेल पुरस्कार -

1. भौतिकी का नोबल पुरस्कार

पदार्थ और द्रव्य अवस्थाओं पर शोध हेतु डेविड थोलुज, डेंकन हेल्डन और माइकल कोस्टरलिट्ज को वर्ष 2016 के भौतिकी नोबल पुरस्कार हेतु चयन किया गया। डेविड जे थोलुज, यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में , एफ डंकन एम हेल्डन प्रिन्सटन यूनिवर्सिटी, अमेरिका में एवं जे माइकल कोस्टरलिट्ज ब्राउन यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर हैं। यह तीनों संयुक्त रूप से 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर का पुरस्कार साझा करेंगे।
सभी तीनों विजेताओं ने भौतिकी में खोज हेतु टोपोलॉजिकल अवधारणाओं का प्रयोग किया। इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज तत्वों की डिजाइनिंग की अवस्था से सम्बंधित है। 1970 के शुरूआती वर्षों में माइकल कोस्टरलिट्ज एवं डेविड थोलुज ने इस अवधारणा को बदला कि सुपरकंडक्टिविटी पतली परतों में नहीं पाई जाती। यदि उनकी खोज सफल रही तो भविष्य में वर्तमान से भी छोटे कंप्यूटर और फोन बनाये जा सकेंगे।

2. रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार

फ्रांस के जीन पियरे शावेज, ब्रिटेन के जे फ्रेजर स्टोडार्ट एवं नीदरलैंड के बर्नार्ड फेरिंगा को इस वर्ष का रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया। तीनों वैज्ञानिकों को आणविक मशीनों के अविष्कार तथा नैनो तकनीकी को नए स्तर पर ले जाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। यह तीनों वैज्ञानिक संयुक्त रूप से 9.33 लाख डॉलर (लगभग 6.21 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि साझा करेंगे।
तीनों वैज्ञानिकों ने नियंत्रणीय गति के साथ अणुओं का विकास करने में सफलता प्राप्त की जो उर्जा संचार होने के लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम है। वैज्ञानिकों की इस खोज के कारण साधारण मशीन से कई गुना छोटी आणविक मशीन बनाने की दिशा में प्रयोग किये गये।  इन आणविक मशीनों द्वारा सेंसर, उर्जा भंडारण तथा उर्जा आकार को नई दिशा मिल सकेगी।

3. साहित्य का नोबेल पुरस्कांर

अमेरिका के कवि और गायक बॉब डिलेन को साहित्य  के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्वीडन  की नोबेल अकादमी के अनुसार अमेरिकी गीतों की परंपरा में कविता के नए भावों को रचने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

4. नोबेल शांति पुरस्कार

2016 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस को चुना गया। उन्हें अपने देश में 50 साल से चल रहे गृह युद्ध को खत्म करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस और फार्क नेता करीब चार साल से जारी वार्ताओं के दौर के बाद समझौते तक पहुंचे थे।

5. चिकित्सा का नोबल पुरस्कार

2016 के चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से जापान के 71 वर्षीय वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी को सम्मानित  किया गया। इन्होंने नष्ट कोशिकाओं के पुनर्निर्माण पर सफलता प्राप्त की। इस प्रक्रिया द्वारा संक्रमण, ट्यूमर, कैंसर, पार्किंसंस, मधुमेह जैसे रोगों के लिए दवाईयाँ बनाई जा सकती हैं।

6. अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार

ब्रिटिश मूल के अर्थशास्त्री ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेंग्ट हॉमस्ट्रॉम के नामों की वर्ष 2016 के लिए अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कारों के लिए घोषणा की गयी। दोनों अर्थशास्त्रियों को अनुंबध से मिलने वाली मदद से जुड़ा सिद्धांत देने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वीडन की नोबल रॉयल अकादमी अनुसार वास्तविक जीवन से जुड़े अनुबंधों और संस्थानों को समझने और साथ ही अनुबंधों को बनाने में होने वाली संभावित चूकों पर किए गया उनका कार्य महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें इस पुरस्कार हेतु चुना गया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब की यात्रा के दौरान इस देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान "अब्दुल अज़ीज़" सम्मान से सम्मानित किया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हुए सम्मानित

जून के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "अमीर अमानुल्ला खान अवॉर्ड" से  सम्मानित किया गया। मोदी को यह अवॉर्ड अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दिया।

भारतीय मूल की कहकशां को बाल शांति पुरस्कार

भारतीय मूल की 16 वर्षीय कहकशां बसु को इस साल का अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार दिया गया, कहकशां संयुक्त अरब अमीरात में रहती हैं। इस पुरस्कार के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड 120 नाम आए थे। यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण और जलवायु के लिए संघर्ष करने की वजह से दिया गया। 

दादा साहेब फाल्के अवार्ड मनोज कुमार को

जाने-माने फिल्म अभिनेता व निर्देशक मनोज कुमार को 2016 के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। देशभक्ति पूर्ण फिल्मों में काम करने के कारण 78 वर्षीय मनोज कुमार 'भारत कुमार' के नाम से भी प्रसिद्ध रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देनेवालों को भारत सरकार की ओर से दिया जाता है। 

प्रियंका चोपड़ा ने जीता 'पीपल्स चॉइस अवॉर्ड'

15 जनवरी को लॉस एंजेलिस में हुए पीपल्स चॉइस अवार्ड्स में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के लिए 'फेवरिट एक्ट्रेस इन अ न्यू टीवी सीरीज' का अवॉर्ड मिला।

56 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

28 मार्च को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिवंगत धीरुभाई अंबानी, पूर्व कैग प्रमुख विनोद राय, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, अजय देवगन सहित देश की 56 जानी-मानी हस्तियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। 

पहली बार किसी भारतीय को मिला  मिस्टर वर्ल्ड टाइटल

19 जुलाई को हैदराबाद के 26 साल के रोहित खंडेलवाल मिस्टर वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय और एशियन बने। उन्होंने साउथपोर्ट में हुए ग्रैंड फिनाले में रोहित ने 46 प्रतियोगियों को हराकर यह खिताब जीता था

बांग्ला साहित्य के जानेमाने कवि शंख घोष को वर्ष 2016 का ज्ञानपीठ पुरस्कार

वर्ष 2016 का 52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कवि शंख घोष को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में शंख घोष को वाग्देवी की प्रतिमा, 11 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। कवि शंख घोष 19 साल बाद देश का सर्वोच्च साहित्य सम्मान पाने वाले बांग्ला लेखक हैं। 

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

24 अप्रैल, 2016 को मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 74वें दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार वितरित किए गए, इस दौरान फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उत्कृष्ट अभिनय के लिए अभिनेता रणवीर सिंह तथा इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया, उपरोक्त सभी पुरस्कारों का वितरण प्रख्यात गायिका आशा भोसले द्वारा किया गया। 

ऐश्वर्या राय को ग्लोबल इंडियन ऑफ द इयर का पुरस्कार

अप्रैल माह में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को 'ग्लोबल इंडियन ऑफ द इयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऐश्वर्या को मुंबई में आयोजित एनआरआई ऑफ द इयर पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया. 42 वर्षीय ऐश्वर्या ने यह पुरस्कार अपनी बेटी अराध्या को समर्पित किया।

ए. आर. रहमान हुए सम्मानित

ऑस्कर अवार्ड विजेता भारत के मशहूर संगीतकार एआर रहमान के काम को जापान ने भी सराहा, रहमान को मई में जापान के प्रतिष्ठित 'फुकोका अवार्ड' से नवाजा गया. वर्ष 2016 के लिए दिए गए ईनामों में रहमान को ग्रांड प्राइज से नवाजा गया था।

हिंदी में नासिरा शर्मा सहित 24 को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार 

हिन्दी की जानी मानी लेखिका नासिरा शर्मा को इस साल का हिन्दी में साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई। नासिरा को हिन्दी उपन्यास ‘पारिजात’ के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। चौबीस भाषाओं के लेखकों को 21 दिसम्बर को 'साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016' देने की घोषणा की गई।

शास्त्र रामानुजन पुरस्कार 2016

22 दिसंबर, 2016 को मैकसिम रैडजिविल (Maksym Radziwil) और काएसा मातोमाकी (Kaisa Matamaki) को संयुक्त रूप से शास्त्र रामानुजन पुरस्कार 2016 प्रदान किया गया। रैडजिवल, मैकगिल विश्वविद्यालय, कनाडा (McGill University, Canada) में तथा मातोमाकी, तुर्कू विश्वविद्यालय, फिनलैंड (Turku University, Finland) में प्रोफेसर हैं। यह पुरस्कार, तमिलनाडु के कुम्बाकोणम् (Kumbakonam) में संख्या सिद्धांत (Number-Theory) पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को शास्त्र विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2005 से प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार ऐसे अग्रणी गणितज्ञों को प्रदान किया जाता है जिनकी उम्र 32 वर्ष से कम हो। काएसा माटोमाकी इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली दूसरी महिला गणितज्ञ हैं।

एआईबीए ने मैरी कॉम को दिया लीजेंड अवॉर्ड 

मेच्योर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने शुक्रवार को लंदन ओलंपिक-2012 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली एम.सी मैरी कॉम को अपनी 70वीं वर्षगांठ पर लिजेंड अवार्ड से सम्मानित किया है। पांच बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली मैरी कॉम को यह पुरस्कार स्विट्जरलैंड के लुसाने में 20 दिसंबर को एक सम्मान समारोह में दिया गया।

सोनम वांगचुक को 'रोलेक्स अवॉर्ड' -

3 इडियट्स' फिल्म के का किरदार 'फुंसुख वांगड़ू' लद्दाख के रहने वाले इंजिनियर सोनम वांगचुक से प्रेरित था। 3 इडियट्स में आमिर खान ने इन्हीं के जीवन को फुंसुख वांगड़ू के रूप में जिया था। इन्हीं सोनम वांगचुक का चयन प्रतिष्ठित 'रोलेक्स अवॉर्ड' के लिए हुआ। पिछले 20 वर्षों से वह दूसरों के लिए पूरी तरह समर्पित वांगचुक प्रतिभावान बच्चों जिन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है, उनके सपने पूरे करने का काम कर रहे हैं तथा शिक्षा और पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए एजुकेशनल ऐंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) नाम का संगठन बनाया है। अवॉर्ड इससे पूर्व अरुण कृष्णमूर्ति को भी मिल चुका है।

अंतरराष्ट्रीय भौतिकी चिकित्सा पुरस्कार

उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ष 2016 का अंतरराष्ट्रीय भौतिकी चिकित्सा पुरस्कार जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिकल फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष एवं हैल्थ साइंस यूनिवर्सिटी के डीन (पैरामेडिकल) के डीन डॉ.ए.चौगले को देने की घोषणा की गई है। डॉ.चौगले देश के पहले फिजिसिस्ट है, जिन्हें यह पुरस्कार मिलेगा।
 

No comments:

Post a Comment